Friday, July 17, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

World

PM मोदी से मुलाकात के बाद भारत को सस्ते तेल की उम्मीद, जल्द हो सकती है डील ...

June 4, 2026 Source: Public-Axis

PM मोदी से मुलाकात के बाद भारत को सस्ते तेल की उम्मीद, जल्द हो सकती है डील ...
होर्मुज संकट के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक में भारत-वेनेजुएला ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने, तेल आपूर्ति बढ़ाने और संभावित नए समझौतों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच जल्द ही महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति समझौता हो सकता है। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी रोड्रिगेज से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। केप्लर की रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 में वेनेजुएला भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया। उसने सऊदी अरब और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया, जबकि रूस और यूएई उससे आगे रहे। अप्रैल की तुलना में मई में वेनेजुएलाई तेल आपूर्ति में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अमेरिकी प्रतिबंधों में आंशिक ढील के बाद भारतीय कंपनियों ने वेनेजुएलाई तेल आयात बढ़ाना शुरू किया। करीब 303 अरब बैरल के अनुमानित भंडार के साथ वेनेजुएला दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देशों में शामिल है। ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और पश्चिम एशिया में अनिश्चितता के बीच वेनेजुएला एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभर रहा है। वेनेजुएला का भारी और उच्च सल्फर युक्त कच्चा तेल भारतीय रिफाइनरियों के लिए चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन आधुनिक तकनीक के कारण इसे डीजल, जेट फ्यूल और अन्य उत्पादों में कुशलतापूर्वक बदला जा सकता है। कम कीमत होने से यह भारतीय कंपनियों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक भी है। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला को भारत का अहम ऊर्जा साझेदार बताते हुए वहां निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया।