Thursday, July 16, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

Politics

‘12 साल में बदली देश की तस्वीर’, नितिन नबीन बोले- अब विश्वास से भरा है भारत...

June 9, 2026 Source: Public-Axis

‘12 साल में बदली देश की तस्वीर’, नितिन नबीन बोले- अब विश्वास से भरा है भारत...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष और सांसद नितिन नवीन ने नई दिल्ली में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से सामने रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश निराशा के माहौल में था, जबकि आज भारत आत्मविश्वास और विश्वास से भरा हुआ है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि हर घर नल योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों और उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि ने किसानों को आर्थिक मजबूती दी और स्टार्टअप इंडिया तथा मुद्रा योजना के माध्यम से युवाओं को नए अवसर प्राप्त हुए। भाजपा अध्यक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और पिछले 12 वर्षों में हुए बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विकास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन का मूल मंत्र रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और विभिन्न देशों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को मिले सम्मान पूरे देश के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान हैं। कार्यक्रम के दौरान एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें राम मंदिर निर्माण से लेकर सेमीकंडक्टर निर्माण तक देश की सांस्कृतिक और तकनीकी प्रगति को दर्शाया गया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।