Friday, July 17, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

World

खाड़ी में युद्ध जैसे हालात, ईरान ने कतर से जॉर्डन तक अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना...

June 10, 2026 Source: Public-Axis

खाड़ी में युद्ध जैसे हालात, ईरान ने कतर से जॉर्डन तक अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना...
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खुली सैन्य टक्कर में बदलता नजर आ रहा है। अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। ईरान के अनुसार, बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय, कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस और जॉर्डन के एक एयरबेस को निशाना बनाया गया। IRGC का दावा है कि जॉर्डन में हुए हमले में F-35 लड़ाकू विमानों के हैंगर और कमांड सेंटर सहित कई महत्वपूर्ण ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई पांच मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जिससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से लेकर बंदर अब्बास तक ईरान के कई सैन्य और रडार ठिकानों पर हमला किया था। अमेरिकी कार्रवाई में एयर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स को निशाना बनाया गया। ईरान के केशम द्वीप, सिरिक, जस्क, बुशहर, बंदर अब्बास, इस्फहान और अहवाज समेत आठ प्रमुख शहरों में विस्फोट और हवाई हमलों की खबरें सामने आई हैं। लगातार बढ़ते हमलों के बीच पूरे खाड़ी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।