Friday, July 17, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

World

ट्रंप ने 80वां बर्थडे खास अंदाज में मनाया, 92 फुट ऊंचे केज में देखी UFC फाइट...

June 15, 2026 Source: Public-Axis

ट्रंप ने 80वां बर्थडे खास अंदाज में मनाया, 92 फुट ऊंचे केज में देखी UFC फाइट...
ट्रंप ने 80वां बर्थडे खास अंदाज में मनाया, 92 फुट ऊंचे केज में देखी UFC फाइट...
ट्रंप ने 80वां बर्थडे खास अंदाज में मनाया, 92 फुट ऊंचे केज में देखी UFC फाइट...

1 / 3

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार, 14 जून को अपना 80वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने ईरान के साथ संघर्ष समाप्त करने से जुड़े एक महत्वपूर्ण समझौते की घोषणा की, जिसे उन्होंने अपने जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार बताया। जश्न शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर बताया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता पूरा हो चुका है। अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के विशेष मुकाबले का आयोजन कराया। बताया जा रहा है कि इस भव्य आयोजन पर 6 करोड़ डॉलर से अधिक खर्च किए गए। व्हाइट हाउस का साउथ लॉन एक विशाल फाइटिंग एरिना में तब्दील हो गया, जहां दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। ट्रंप खुद फ्रंट रो में बैठकर मुकाबले देखते नजर आए। उनके साथ UFC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाना व्हाइट और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मौजूद थीं। इस दौरान उनके बेटे, स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर, काश पटेल और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब 92 फुट ऊंचे ‘द क्लॉ’ नामक विशाल केज के भीतर हुए मुकाबलों ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। यह आयोजन अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया गया था। ट्रंप का यह अनोखा जन्मदिन समारोह दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।