Thursday, July 16, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

India

सुशांत घोष की बढ़ीं मुश्किलें, करोड़ों की उगाही के आरोप में पुरी से गिरफ्तारी...

June 18, 2026 Source: Public-Axis

सुशांत घोष की बढ़ीं मुश्किलें, करोड़ों की उगाही के आरोप में पुरी से गिरफ्तारी...
पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद सुशांत घोष को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और ओडिशा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उन्हें पकड़ा। सुशांत घोष लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचते हुए फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ जबरन वसूली, भ्रष्टाचार, धमकी और जालसाजी जैसे कई गंभीर आरोपों में मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 108 के पूर्व पार्षद पर हॉकर्स और स्थानीय व्यापारियों से करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप है। आनंदपुर थाने में हॉकर्स समिति के कुछ सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे करीब 3 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गई थी। शिकायत सामने आने के बाद सुशांत घोष फरार हो गए थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उनके और उनके करीबी लोगों के पास कई सौ करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियां होने का संदेह है। सुशांत घोष का नाम एक अन्य मामले में भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए फुटपाथ पर स्थित एक दुकान को 3.5 लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने उन्होंने 12 नंबर बोरो कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उन्होंने पार्षद पद नहीं छोड़ा था। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।