Thursday, July 16, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

India

बंगाल में अडानी का मेगा इन्वेस्टमेंटः हुगली के नीचे सुरंग और बिजली क्षेत्र पर खास ध्यान...

June 19, 2026 Source: Public-Axis

बंगाल में अडानी का मेगा इन्वेस्टमेंटः हुगली के नीचे सुरंग और बिजली क्षेत्र पर खास ध्यान...
पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद राज्य को निवेश के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। इसी दिशा में देश के प्रमुख कारोबारी समूह अडानी ग्रुप ने राज्य में बड़े स्तर पर निवेश की इच्छा जताई है। समूह की नजर खास तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर की परियोजनाओं पर है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। उनका उद्देश्य पश्चिम बंगाल को एक बिजनेस-फ्रेंडली राज्य के रूप में स्थापित करना है, ताकि रोजगार और विकास को नई गति मिल सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहता है। कंपनी की विशेष रुचि हुगली नदी के नीचे अंडर-रिवर टनल परियोजना में है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य कोलकाता शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से बेहतर तरीके से जोड़ना और भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को आसान बनाना है, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सके। इसके अलावा अडानी ग्रुप राज्य के बिजली क्षेत्र में भी बड़े निवेश की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ने से प्रतिस्पर्धा में इजाफा होगा और उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की बिजली सेवाएं मिल सकेंगी। अडानी ग्रुप पहले भी संकेत दे चुका है कि वह पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित डीप-सी पोर्ट परियोजना के अवसरों का भी अध्ययन करेगा। हालांकि, कंपनी ने निवेश को लेकर पारदर्शी और स्थिर नीतिगत ढांचे की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। ऐसे में आने वाले समय में बंगाल में कई बड़े विकास कार्यों की शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है।