Thursday, July 16, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

India

MATS स्कूल ऑफ डिज़ाइन ने फैशनोत्सव 2026 में रचनात्मकता के साथ दिया सामाजिक संदेश...

June 19, 2026 Source: Public-Axis

MATS स्कूल ऑफ डिज़ाइन ने फैशनोत्सव 2026 में रचनात्मकता के साथ दिया सामाजिक संदेश...
रायपुर। MATS स्कूल ऑफ डिज़ाइन द्वारा आयोजित वार्षिक फैशन शो ‘फैशनोत्सव 2026’ का आयोजन बेहद भव्य और आकर्षक अंदाज में किया गया। यह कार्यक्रम केवल फैशन और रचनात्मकता का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, कला और सामाजिक जागरूकता को भी एक नया मंच प्रदान करने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुभा तह गोयल (IRS), आयकर आयुक्त रायपुर तथा विशिष्ट अतिथि विमला नवारिया (ICAS), विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. डॉ. के.पी. यादव, प्रति-कुलपति डॉ. दीपिका ढांढ, रजिस्ट्रार गोकुलानंद पांडा और स्कूल ऑफ डिज़ाइन की प्रमुख परविंदर कौर भी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और नवाचार की सराहना की। फैशन शो के आठ अलग-अलग राउंड दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। कार्यक्रम की शुरुआत अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शाही मुगल ब्राइडल शरारा कलेक्शन से हुई। वहीं, सरकारी शारीरिक विकलांगता विद्यालय के विशेष बच्चों ने जल संरक्षण पर आधारित ‘नेचर राउंड’ के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। यह प्रस्तुति कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक पल साबित हुई। इसके अलावा आर्किटेक्चरल थीम, विंटर ब्लैंकेट कॉन्सेप्ट, निटवियर, सेमी-फॉर्मल और ‘प्लांट इंस्पायर्ड’ कलेक्शन ने छात्रों की कल्पनाशीलता और प्रतिभा को बखूबी सामने रखा। अंतिम डिज़ाइनर राउंड में विरासत, शिल्पकला और पारंपरिक फैशन की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के समापन पर ‘बेस्ट डिज़ाइनर’ पुरस्कार की घोषणा की गई। सफल आयोजन पर कुलाधिपति गजराज पगारिया और महानिदेशक प्रियेश पगारिया ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। छात्रों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों ने ‘फैशनोत्सव 2026’ को यादगार और सफल आयोजन बना दिया।