Thursday, July 16, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

Politics

महाराष्ट्र की राजनीति में नया भूचाल, अमित शाह बोले- गुट नहीं, सिर्फ शिवसेना...

June 20, 2026 Source: Public-Axis

महाराष्ट्र की राजनीति में नया भूचाल, अमित शाह बोले- गुट नहीं, सिर्फ शिवसेना...
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) में जारी अंदरूनी संकट और छह सांसदों की बगावत के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। कोल्हापुर में आयोजित एक धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि अब किसी ‘शिवसेना-शिंदे गुट’ का अस्तित्व नहीं है और केवल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही असली शिवसेना है। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि पहले लोगों को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले दल को ‘शिवसेना-शिंदे गुट’ कहकर संबोधित करना पड़ता था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और सिर्फ एक ही शिवसेना बची है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में स्थिर नेतृत्व के कारण विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कोल्हापुर की इस रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। इस दौरान अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ जाने का आरोप लगाते हुए उन पर निशाना साधा। इधर, शिवसेना (यूबीटी) में संकट और गहरा होता दिखाई दे रहा है। पार्टी के छह सांसदों ने अलग गुट बनाकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपते हुए शिंदे की शिवसेना में विलय की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद उद्धव ठाकरे की राजनीतिक स्थिति कमजोर पड़ती नजर आ रही है। अपने भाषण में अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, प्रगति और अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का काम किया है, जिसे इतिहास हमेशा याद रखेगा।