Thursday, July 16, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

Politics

मोदी की तारीफ कर शशि थरूर ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, BJP हुई हमलावर...

June 20, 2026 Source: Public-Axis

मोदी की तारीफ कर शशि थरूर ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, BJP हुई हमलावर...
मोदी की तारीफ कर शशि थरूर ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, BJP हुई हमलावर...
मोदी की तारीफ कर शशि थरूर ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, BJP हुई हमलावर...

1 / 3

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक बयान ने एक बार फिर सियासी गलियारों में बहस तेज कर दी है। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने उठाने की थरूर ने खुलकर सराहना की, जिसके बाद बीजेपी को कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी पर हमला बोलने का नया मौका मिल गया। दरअसल, G7 सम्मेलन के इतर हुई मोदी-ट्रंप बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया था। शशि थरूर ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक और निजी दोनों बैठकों में भारत का पक्ष स्पष्ट और मजबूती से रखा। थरूर के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व को घेरना शुरू कर दिया। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि शशि थरूर के बयान राहुल गांधी के रुख से बिल्कुल अलग हैं और इससे कांग्रेस के अंदर की स्थिति उजागर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाते रहे हैं, जबकि उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सरकार के कदमों की सराहना कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शशि थरूर की टिप्पणी ने विपक्ष के आरोपों की पोल खोल दी है। गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से पहले प्रधानमंत्री मोदी पर भारतीय नाविकों की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर पर्याप्त पहल नहीं करने का आरोप लगाया गया था। ऐसे में थरूर के बयान ने राजनीतिक विवाद को और हवा दे दी है और कांग्रेस के भीतर मतभेदों की चर्चा भी तेज हो गई है।