Thursday, July 16, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

India

महाराष्ट्र के मारुति मंदिर में बड़ा हादसा, छत गिरने से मची अफरा-तफरी...

June 20, 2026 Source: Public-Axis

महाराष्ट्र के मारुति मंदिर में बड़ा हादसा, छत गिरने से मची अफरा-तफरी...
महाराष्ट्र के मारुति मंदिर में बड़ा हादसा, छत गिरने से मची अफरा-तफरी...
महाराष्ट्र के मारुति मंदिर में बड़ा हादसा, छत गिरने से मची अफरा-तफरी...

1 / 3

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के गर्भगृह के सामने बन रहे सभा मंडप की छत अचानक ढह गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 8 से 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 30 से 40 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ रिपोर्टों में पांच से छह लोगों की मौत की भी आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया था, लेकिन श्रद्धालु उसी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान करीब 15 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा स्लैब अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्य तेजी से जारी है।