Friday, July 17, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

World

ब्रिटेन में सत्ता के भीतर बगावत, PM स्टार्मर के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर...

June 21, 2026 Source: Public-Axis

ब्रिटेन में सत्ता के भीतर बगावत, PM स्टार्मर के इस्तीफे की चर्चा जोरों पर...
ब्रिटेन की राजनीति में इन दिनों बड़ा उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे को लेकर ब्रिटिश मीडिया में लगातार चर्चाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार्मर अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर गंभीर विचार-विमर्श कर रहे हैं और इस संबंध में उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों, करीबी सलाहकारों, पार्टी नेताओं और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों से भी बातचीत की है। हालांकि, उनके सहयोगियों का कहना है कि प्रधानमंत्री फिलहाल अपने कामकाज पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्टार्मर अपने ग्रामीण आवास चेकर्स में पत्नी से सलाह-मशविरा करने के बाद अंतिम फैसला ले सकते हैं। लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उम्मीद है कि सोमवार तक इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पिछले कुछ महीनों से कीर स्टार्मर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं और उनकी अपनी पार्टी के 100 से अधिक सांसद उनके खिलाफ खुलकर सामने आ चुके हैं। पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी ने अब गंभीर राजनीतिक संकट का रूप ले लिया है। इसी बीच, उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम ने हालिया उपचुनाव में संसदीय सीट जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। इसके बाद माना जा रहा है कि वह पार्टी नेतृत्व के लिए स्टार्मर को चुनौती दे सकते हैं। हालांकि, कीर स्टार्मर ने साफ कहा है कि वह किसी भी चुनौती से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट रहने की अपील की है। वहीं, लेबर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि भविष्य में एंडी बर्नहैम पार्टी की कमान संभाल सकते हैं।