Thursday, July 23, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

Sports

FIFA World Cup 2026: एक गोल से मेसी बना सकते हैं 3 नए रिकॉर्ड, ऑस्ट्रिया के खिलाफ सबकी नजरें...

June 22, 2026 Source: Public-Axis

FIFA World Cup 2026: एक गोल से मेसी बना सकते हैं 3 नए रिकॉर्ड, ऑस्ट्रिया के खिलाफ सबकी नजरें...
FIFA World Cup 2026: एक गोल से मेसी बना सकते हैं 3 नए रिकॉर्ड, ऑस्ट्रिया के खिलाफ सबकी नजरें...

1 / 2

FIFA World Cup 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर इतिहास के बेहद करीब खड़े हैं। सोमवार रात ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले जाने वाले ग्रुप-J मुकाबले में मेसी के पास एक साथ तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार अवसर होगा। पिछले मैच में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया था, जिसमें 38 वर्षीय मेसी ने अपने वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक लगाई थी। इसी मुकाबले के दौरान उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का भी ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ था। अब उनकी नजरें ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक और यादगार प्रदर्शन पर टिकी हैं। मेसी पिछले पांच लगातार वर्ल्ड कप मैचों में गोल कर चुके हैं। अगर वह ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी गोल करने में सफल रहते हैं, तो लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। फिलहाल यह उपलब्धि फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जाइरजिन्हो के नाम दर्ज है। इसके अलावा, मेसी के नाम अभी वर्ल्ड कप में 16 गोल हैं और वह जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े के रिकॉर्ड की बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक और गोल उन्हें टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वाधिक गोल करने वाला खिलाड़ी बना सकता है। वहीं, यदि यह गोल पेनल्टी बॉक्स के बाहर से आता है तो वह इस मामले में भी नया रिकॉर्ड स्थापित कर देंगे। सिर्फ व्यक्तिगत रिकॉर्ड ही नहीं, अगर अर्जेंटीना यह मुकाबला जीतता है तो मेसी वर्ल्ड कप में अपनी 17वीं जीत दर्ज करेंगे और मिरोस्लाव क्लोज़े के सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। ऐसे में ऑस्ट्रिया के खिलाफ यह मुकाबला मेसी के लिए इतिहास के कई नए अध्याय लिखने का मौका बन सकता है।