Thursday, July 16, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

India

उद्योग विभाग के अधिकारियों ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

June 22, 2026 Source: Public-Axis

उद्योग विभाग के अधिकारियों ने विकास योजनाओं की समीक्षा की
उद्योग विभाग के अधिकारियों ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

1 / 2

*सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न* *औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए* रायपुर, 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार को रायपुर स्थित उद्योग भवन में अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से देवेन्द्र नगर (पंडरी), रायपुर में जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क की स्थापना हेतु आगे की कार्यवाही के संबंध में निर्णय लिया गया। इसके साथ ही राज्य में टेक्सटाइल पार्क एवं रेडीमेड गारमेंट पार्क में निवेश आकर्षित करने तथा संबंधित प्रक्रियाओं को तेज करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी श्री विश्वेश कुमार, संचालक उद्योग संचालनालय श्री प्रभात मलिक, संयुक्त सचिव वित्त विभाग श्रीमती श्रद्धा त्रिवेदी तथा अपर संचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्री संदीप बागड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।