Thursday, October 22, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

India

केतन अग्रवाल केस में इंसाफ की ओर बड़ा कदम, फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी

June 26, 2026 Source: Public-Axis

केतन अग्रवाल केस में इंसाफ की ओर बड़ा कदम, फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
महाराष्ट्र के लोनावला में कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या का मामला अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर बेटे के लिए न्याय की मांग की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच होगी तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का फैसला लिया गया है। साथ ही, वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त करने की मांग भी मंजूर कर ली गई है। कानून एवं न्याय विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और निकम ने भी इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया है। 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की 18 जून 2026 को लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला कथित हत्या की साजिश के रूप में सामने आया। पुलिस का आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर इस वारदात की योजना बनाई। जांच के मुताबिक, घटना वाले दिन सिया केतन को ट्रेकिंग के बहाने किले पर ले गई, जहां पहले से मौजूद चेतन ने कथित तौर पर उसे खाई में धक्का दे दिया। पुलिस का यह भी दावा है कि इससे पहले भी केतन की हत्या की कई कोशिशें की गई थीं, लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।