Thursday, May 28, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

India

RBI का Paytm पर बड़ा एक्शन, Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द

April 27, 2026

RBI का Paytm पर बड़ा एक्शन, Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm की पेरेंट कंपनी One 97 Communications को बड़ा झटका देते हुए Paytm Payments Bank (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद Paytm Payments Bank अब पूरी तरह बैंकिंग सेवाएं बंद करेगा। RBI ने अपने आदेश में कहा कि Paytm Payments Bank लगातार बैंकिंग नियमों और लाइसेंस से जुड़ी शर्तों का पालन करने में विफल रहा। इसी वजह से बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत उसका लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया। केंद्रीय बैंक ने साफ किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और PPBL अब किसी भी तरह की बैंकिंग गतिविधि नहीं कर सकेगा। हालांकि RBI ने ग्राहकों को राहत देते हुए कहा है कि Paytm Payments Bank के पास जमाकर्ताओं का पैसा लौटाने के लिए पर्याप्त नकदी मौजूद है। यानी ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित है और घबराने की जरूरत नहीं है। Paytm Payments Bank पर इससे पहले भी RBI सख्त रुख अपना चुका है। मार्च 2022 में बैंक को नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से ही बैंक नियामकीय जांच के दायरे में था। RBI के इस फैसले का असर Paytm के बिजनेस मॉडल पर पड़ सकता है, क्योंकि कंपनी का बड़ा हिस्सा डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ा है। हालांकि One 97 Communications ने हाल की तिमाही में मुनाफा दर्ज किया है, लेकिन बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने से निवेशकों की चिंता बढ़ सकती है। इस फैसले के बाद Paytm के शेयरों पर भी दबाव देखने को मिल सकता है।