Monday, October 26, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

Chhattisgarh

वाहन चालकों से वैध परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र रखने की अपील

October 25, 2026 Source: Public-Axis

वाहन चालकों से वैध परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र रखने की अपील
वाहन चालकों से वैध परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र रखने की अपील
वाहन चालकों से वैध परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र रखने की अपील

1 / 3

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026/ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो दिनों में विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 81 हजार 300 रुपए समन शुल्क वसूला है। गंभीर उल्लंघन के मामलों में 5 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर 19 मामलों में वाहन परमिट निरस्त करने के लिए प्रकरण तैयार किए गए हैं, जिनमें 17 मामले रायपुर जिले के हैं। परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश एवं अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला परिवहन कार्यालयों द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना परमिट संचालित 12 वाहन, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के 10 वाहन, बिना बीमा के 3 वाहन और बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के 27 वाहन पाए गए। इसके अलावा अन्य नियमों के उल्लंघन के 312 मामलों सहित कुल 364 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। *जारी रहेगी जांच, वैध दस्तावेज रखने और नियमों के पालन की अपील* परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से वैध परमिट, फिटनेस, बीमा एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज रखने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।