Chhattisgarh
सपरिवार गोवर्धन पूजा कर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निभाई लोक आस्था की परंपरा
November 10, 2026 Source: Public-Axis
1 / 3
रायपुर, 10 नवम्बर 2026/
छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौ सेवा की परंपरा अनुरूप उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित अपने निवास में सपरिवार गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता से प्रार्थना करते हुए यह कामना की है कि प्रदेश के अन्नदाताओं के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहें, गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हो तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।