Thursday, May 28, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

India

कर अधिकारियों के हितों के लिए बना नया संघ, डॉ. कृतिका ठाकुर को कमान

May 9, 2026 Source: Public-Axis

कर अधिकारियों के हितों के लिए बना नया संघ, डॉ. कृतिका ठाकुर को कमान
रायपुर में 9 मई 2026 को प्रदेश के कर अधिकारियों के हितों की रक्षा और विभागीय समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ’ का आधिकारिक गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में डॉ. कृतिका ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। वहीं अरुण कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, आशीष शुक्ला को सचिव, संगीता गजेन्द्र को संयुक्त सचिव और संतोष कश्यप को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संघ के गठन के दौरान प्रदेशभर से आए कर अधिकारियों ने भाग लिया और नई टीम को शुभकामनाएं दीं। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा, जहां अधिकारियों ने विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। संघ की ओर से इन मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण मसौदा भी तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही शासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कृतिका ठाकुर ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य कर अधिकारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और उनके अधिकारों की प्रभावी ढंग से पैरवी करना है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत मंच के रूप में कार्य करेगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लंबित मांगों को लेकर जल्द ही शासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा और आवश्यक मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर संघ के सदस्य और विशेष सदस्य सतीश विनायक गाड़गे, अवधेश यादव, चित्ररेखा भुआर्य, सुनीति पैंकरा, स्वाति तिवारी, पुरुषोत्तम बांधेय, नंदकुमार कुर्रे, प्रणव देवांगन, दमोदर प्रसाद, सुरेश साहू, मीडिया प्रभारी निशांत तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।