Thursday, May 28, 2026
English edition
PublicAxis PublicAxis

Balance. Truth. Perspective

India

आदि कर्मयोगी अभियान से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ

May 19, 2026 Source: Public-Axis

“जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान से जुड़ेंगे जिले के चिन्हांकित ग्राम 18 से 25 मई तक चलेगा “जनभागीदारी अभियान - जनजातीय गरिमा उत्सव” दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेंगी शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सेवा संतृप्ति, जनसुनवाई एवं जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन रायपुर, 19 मई 2026/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा सर्व विभागों के समन्वय से “आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत “जनभागीदारी अभियान - जनजातीय गरिमा उत्सव” का आयोजन जिला स्तर पर 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक किया जाएगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में सक्ति जिला में यह अभियान पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चिन्हांकित ग्रामों में संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर संचालित आईईसी कैम्पेन “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” की थीम के अंतर्गत दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में जनसंपर्क स्थापित कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से जनजातीय समुदायों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं से सीधे जोड़ा जाएगा। अभियान के दौरान सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी तथा आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही अभियान अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन भी तैयार किया जाएगा, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों तक पहुंच की समीक्षा की जा सके। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस जनहितैषी अभियान को सफल बनाएं तथा शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।